हफ्ते में 70 घंटे काम और स्ट्रेस से 20-35 साल की उम्र के लोगों में बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा
बेंगलुरु के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रॉकी कथेरिया के अनुसार, हफ्ते में 70-घंटे काम और स्ट्रेस से 20-35 साल की उम्र के लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। ज़्यादा स्ट्रेस और काम से ऐड्रेनलिन (हार्मोन) अधिक रिलीज़ होता है जिससे धमनियां सिकुड़ती हैं व हृदय तेज़ी से धड़कता है और लंबे समय तक ऐसी स्थिति हृदय के नुकसानदायक है।