हफ्ते में 70 घंटे काम करना 'बेवकूफी भरा' विचार है: वीबा के संस्थापक विराज बहल
सॉस व मसालों की कंपनी वीबा के संस्थापक विराज बहल ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "सप्ताह में 70 घंटे काम का विचार 'बेवकूफी भरा' है। उन्होंने कहा, "संस्थापक के लिए 70 घंटे काम करना ठीक है क्योंकि वह सबसे अधिक वाणिज्यिक लाभ पाने वाला है...लेकिन अपनी टीम से 70 घंटे काम करने की उम्मीद करना पागलपन है।"