हफ्ते में 70 घंटे काम करने वाली डिबेट बकवास हैः नमिता थापर
टीवी शो 'शार्क टैंक' में शार्क और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर ने 'हफ्ते में 70 घंटे काम करने' को लेकर कहा है कि यह बकवास है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, "फाउंडर्स और हाई-स्टेकहोल्डर्स जिन्हें ज़्यादा पैसा बनाना है वह 24 घंटे काम करें लेकिन आम कर्मचारी के लिए एक तय और उचित कार्यसीमा होनी चाहिए।"