हफीज़ के कोहली को स्वार्थी कहने के बाद विराट द्वारा उन्हें आउट करने की तस्वीर वॉन ने की शेयर
पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने टी20 विश्व कप 2012 के भारत-पाकिस्तान मैच में मोहम्मद हफीज़ को आउट करते हुए विराट कोहली की तस्वीर 'X' पर शेयर कर लिखा है, "क्या यही कारण है कि...आप लगातार उन पर चिढ़ते रहते हैं?" इससे पहले हफीज़ ने 49वां वनडे शतक लगाने के दौरान 'धीमा खेलने' को लेकर कोहली को स्वार्थी बताया था।