हमें EVM से चुनाव नहीं बैलेट पेपर से चाहिए, चलाएंगे देशव्यापी अभियान: खरगे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उनकी पार्टी को ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए। उन्होंने कहा, "हमने जैसे 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाली थी, वैसे बैलेट पेपर से चुनाव के लिए एक देशव्यापी अभियान चलाएंगे।" उन्होंने कहा, "मोदी जी या अमित शाह के घर में मशीन रखने दो लेकिन हमें मत पत्र चाहिए।"