हमें अच्छे पड़ोसियों की तरह रहना चाहिए: पाक में जयशंकर की यात्रा के बाद नवाज़ शरीफ

पाकिस्तान में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के दौरे के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को अतीत भूलकर अच्छे पड़ोसियों की तरह रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते। हमने 70 साल इसतरह (लड़ाई करते हुए) बिताए हैं और इसे अगले 70 साल नहीं चलने देना चाहिए।"

Load More