हमें अपने बच्चे पर गर्व है: शुभांशु शुक्ला के इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने पर उनके पिता
भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने पर उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा है, "हमें बहुत खुशी है। सफल डॉकिंग हुई है इसके लिए हम भगवान का धन्यवाद करते हैं।" उन्होंने कहा, "हमें यह देख कर बहुत अच्छा लगा। हमें अपने बच्चे पर गर्व है।" शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।