हमें एक सीमा तय करनी होगी: GIVA ऐड विवाद पर उर्वशी रौतेला
ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने GIVA रक्षाबंधन विज्ञापन में कृति सेनन की ड्रेस को लेकर विवाद पर कहा है कि वह किसी महिला को कपड़ों से जज नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता, सांस्कृतिक संवेदनशीलता की कीमत पर नहीं होनी चाहिए और इसलिए एक सीमा तय करनी होगी। उर्वशी ने कहा कि ब्रैंड्स को विज्ञापन में सांस्कृतिक-मूल्यों का ध्यान रखना चाहिए।