हमें कोर्ट का फैसला मंजूर नहीं: बॉम्बे HC के महाराष्ट्र बंद रोकने पर उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा बदलापुर (महाराष्ट्र) में 2 बच्चियों के यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर महाराष्ट्र बंद पर रोक लगाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ने कहा, "हमें कोर्ट का फैसला मंजूर नहीं है...लेकिन हम कोर्ट का आदर करते हैं।" बकौल उद्धव, कोर्ट को इतनी ही जल्दी गुनहगारों को सज़ा भी देनी चाहिए।