हमें चुपचाप नहीं बैठना चाहिए: PM मोदी-ट्रंप की मुलाकात को लेकर पाकिस्तानी मीडिया
पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने अपने संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात और एफ-35 फाइटर जेट भारत को देने के ऑफर पर प्रतिक्रिया दी है। 'डॉन' ने लिखा "भारत अपनी आर्थिक ताकत का इस्तेमाल वैश्विक आतंक नेटवर्क में अपनी संलिप्तता की जवाबदेही से बचने के लिए कर रहा है। हमें चुपचाप नहीं बैठना चाहिए।"