हमें तो अपनों ने लूटा: यूपी में कार्यालय पर बुलडोज़र चलने पर BJP नेता
बलिया (उत्तर प्रदेश) में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर पालिका ने बीजेपी के कैंप कार्यालय पर बुलडोज़र चलवा दिया है। इसको लेकर बीजेपी के ज़िला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा, "हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था।" उन्होंने कहा, "इसके लिए नोटिस भी नहीं दिया गया। अपनी सरकार के खिलाफ धरने पर क्या बैठना।"