हमें न्याय आसानी से नहीं मिलेगा, छीनना पड़ेगा: कोलकाता रेप-हत्या केस की पीड़िता के पिता
आरजी कर अस्पताल में जिस डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई थी उसके पिता ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन में कहा है, "हमें न्याय आसानी से नहीं मिलेगा...हमें इसे छीनना पड़ेगा।" उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा, "आप सभी का साथ हमें साहस देता है।" पीड़िता की मां ने पुलिस पर सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप लगाया।