हमें पंत को शांत रखने की कोशिश करनी होगी: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कहा है, "ऋषभ पंत ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका पिछली कुछ शृंखलाओं में बहुत बड़ा प्रभाव रहा है...हमें उन्हें शांत रखने की कोशिश करनी होगी।" उन्होंने कहा, "ऋषभ रिवर्स स्लैप लगा सकते हैं जो एक अविश्वसनीय शॉट है।" पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 टेस्ट मैचों में 624 रन बनाए हैं।