हमें बच्चों को मेड इन इंडिया की पहचान करानी चाहिए, गर्व से कहो ये स्वदेशी है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतवासियों को स्वदेशी पर गर्व होना चाहिए और सभी स्कूलों में बच्चों को प्रोजेक्ट्स के ज़रिए मेड इन इंडिया की पहचान करानी चाहिए। बकौल प्रधानमंत्री, व्यापारियों को अपनी दुकानों पर 'गर्व से कहो ये स्वदेशी है' का बोर्ड लगाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से भारत की आर्थिक ताकत बहुत बढ़ेगी।