हमें सरकार से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली हैः ₹84,000 करोड़ माफ करने की खबरों के बीच Vi
वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने सरकार द्वारा ₹84,000 करोड़ के बकाए को माफ किए जाने की खबरों को खारिज किया है। कंपनी ने कहा, "हमें सरकार से इस बारे में कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली...अगर ऐसा हुआ तो उसका खुलासा करेंगे।" गौरतलब है, वीआई ने कहा था की सरकार की मदद के बिना वह 2026 से आगे काम नहीं कर पाएगी।