'मार्क्सवादी बन गया है हमारा एजुकेशन सिस्टम: शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि अभिभावक और शिक्षा व्यवस्था 'मार्क्सवादी' यानी अंकवादी बन गई है। द्वारका में CBSE एक्सपीरियंस सेंटर के उद्घाटन पर उन्होंने रटने की जगह अनुभव आधारित शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि अंकों का दबाव बच्चों का आत्मविश्वास घटाता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी इस बारे में सोचना चाहिए।