हम 16-17 साल के थे, हाथ पकड़ते व लेटर लिखते: बॉबी संग टीनेज रिलेशनशिप पर फराह अली खान
अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुज़ैन खान की बहन-ज्यूलरी डिज़ाइनर फराह अली खान ने बताया है कि टीनेज में वह बॉबी देओल संग रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा, "हम चाइल्डहुड स्वीटहार्ट थे...हम हाथ पकड़ते...एक-दूसरे को पत्र लिखते...मैं 16-साल की और बॉबी 17 के थे।" बकौल फराह, उनका रिश्ता खत्म होने के बाद बॉबी की ज़िंदगी में नीलम आई थीं।