हम 2 साल में 400 टेक्निकल कर्मचारियों की भर्ती करेंगे: डीजीसीए प्रमुख अरुण कुमार

डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने 'पीटीआई' को बताया है कि डीजीसीए अगले 1-2 साल में 400 टेक्निकल कर्मचारियों की भर्ती कर इनकी संख्या 1,100 कर सकता है। उन्होंने आगे कहा, "साथ ही विभिन्न स्थानों पर डीजीसीए के कार्यालयों की संख्या 14 से बढ़ाकर 19 की जाएगी।" डीजीसीए में फिलहाल करीब 1,300 कर्मचारी हैं जिनमें लगभग 700 टेक्निकल कर्मी हैं।

Load More