हम 3 जून को जश्न मनाएंगे: RCB के आईपीएल के फाइनल में पहुंचने पर सुयश शर्मा
आईपीएल-2025 के क्वॉलिफायर-1 में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। इस मौके पर आरसीबी के स्पिनर सुयश शर्मा ने कहा, "हम 3 जून को जश्न मनाएंगे।" उन्होंने कहा, "मेरा काम स्टंप्स को हिट करना है, चाहे वो गुगली हो, लेगस्पिन या फिर फ्लिपर। गुगली मेरी स्टॉक बॉल है, सतह से भी थोड़ी मदद मिली।"