हम 9/11 और 26/11 जैसे हमलों को दोबारा नहीं होने दे सकते: जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि विश्व 9/11 (न्यूयॉर्क) और 26/11 (मुंबई) जैसे हमलों को दोबारा नहीं होने दे सकता। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कोई सीमा, राष्ट्रीयता या नस्ल नहीं जानता। बकौल जयशंकर, हमें आतंकवाद से लड़ने के लिए राजनीतिक मतभेदों को दूर कर ज़ीरो टॉलरेंस नीति को अपनाना होगा।

Load More