हम अत्यधिक सहिष्णु हो गए: पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर हमले को लेकर उप-राष्ट्रपति
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर हमलों को लेकर दुनियाभर में चुप्पी साधे जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा, "हम अत्यधिक सहिष्णु हैं और इस तरह के उल्लंघनों के प्रति अधिक सहिष्णुता ठीक नहीं है। सोचिए अगर आप उनमें से एक होते तो।" हालांकि धनखड़ ने अपने बयान में किसी पड़ोसी देश का नाम नहीं लिया।