हम अधमरे हो चुके हैं: थार हिट-ऐंड-रन में बेटे की मौत के बाद गुरुग्राम में परिवार मांग रहा इंसाफ
दिल्ली में 25 जून को थार से हिट-ऐंड-रन मामले में गुरुग्राम निवासी युवक की मौत के बाद परिजन ने इंसाफ की मांग की है। उनका आरोप है कि घटना के 50-घंटे बाद आरोपियों के ब्लड सैंपल लिए गए जिससे अल्कोहल कंटेंट पता लगाने में देर हो गई। बकौल परिजन, दोषी आज़ाद हैं जबकि वे दुख में 'आधे मर' चुके हैं।