हम अनफिट नहीं हुए, हमें नज़र लग गई है: हारिस और खुद को लेकर पाक पेसर शाहीन अफरीदी
चोट से उबर रहे पाकिस्तानी पेसर शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहीन कह रहे हैं, "हम अनफिट नहीं हुए, हमें नज़र लग गई है।" गौरतलब है, टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल मैच के दौरान शाहीन चोटिल हो गए थे जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान हारिस चोटिल हो गए थे।