हम अनिल परब के साथ हैं: ईडी की छापेमारी को लेकर संजय राउत
ईडी द्वारा महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब के 7-ठिकानों पर छापेमारी को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा, "हम अनिल परब के साथ हैं। यह...महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश है।" वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, "केंद्रीय जांच एजेंसियों को (तलाशी व रेड का) अधिकार है लेकिन उन्हें ताकत का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"