हम अपनी खुशी शेयर करना चाहते थे: आलिया की प्रेग्नेंसी को प्रमोशनल स्टंट कहे जाने पर रणबीर
अभिनेता रणबीर कपूर ने पत्नी व ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए एक प्रमोशनल स्टंट कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "एक शादीशुदा कपल होने के नाते आलिया और मुझे...दुनिया को यह बताने का सही समय लगा...हम बस दुनिया के साथ खुशी और खबर शेयर करना चाहते थे...इसके पीछे कोई दूसरा विचार नहीं था।"