हम अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ की 'सफाई' प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं: शांति वार्ता के बीच ट्रंप
पाकिस्तान में जारी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "अमेरिका अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को 'साफ' करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है ताकि दुनिया भर के देशों जैसे चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी आदि को मदद मिल सके।"