हम अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हैं, भले ही भारत को बुरा लगे: निज्जर हत्याकांड पर ट्रूडो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर हत्याकांड से जुड़े सवाल पर कहा है, "कनाडा की पिछली कंज़र्वेटिव सरकार भारत की मौजूदा सरकार के साथ नरम रुख अपनाने के लिए जानी जाती थी।" उन्होंने आगे कहा, "कनाडा की वर्तमान सरकार अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है, भले ही अल्पसंख्यकों के घरेलू देशों को बुरा लगे।"