हम आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं: ईरान में सुलेमानी की कब्र के पास हुए धमाकों पर पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान में जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास हुए 2 धमाकों में करीब 103 लोगों की मौत पर दुख जताया हैै। उन्होंने कहा, "हम आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं...बुराई के खिलाफ हमेशा लड़ते रहेंगे।" हमले की ज़िम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है जबकि ईरान ने इज़रायल पर इसका आरोप लगाया है।