हम आधी रात को भी कर सकते हैं फोन: सलमान के साथ रिश्ते पर अजय
अभिनेता अजय देवगन ने अभिनेता सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर कहा है, "हमारे बीच हमेशा से ही बहुत अच्छा रिश्ता रहा है।" उन्होंने कहा, "हम आधी रात को भी एक दूसरे को कॉल कर सकते हैं...हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे के लिए हमेशा मौजूद हैं।" अजय की फिल्म 'सिंघम अगेन' में सलमान ने कैमियो किया है।