हम आने वाले समय में जानेंगे: 'टी20 विश्व कप 2022 में बुमराह खेलेंगे या नहीं' पर द्रविड़
भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने 'टी20 विश्व कप 2022 में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं' के सवाल पर कहा है, "उनका इलाज चल रहा है और हमें आने वाले समय में पता चलेगा।" उन्होंने कहा, "जब तक उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती...तब तक हमें उम्मीद बनी रहेगी। हम हमेशा सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करेंगे।"