हम आपको बख्शेंगे नहीं, ब्लैकलिस्ट कर देंगे: खराब सड़कों को लेकर ठेकेदारों से नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सड़कों की खराब स्थिति पर एजेंसियों और ठेकेदारों की आलोचना करते हुए कहा कि अच्छे ठेकेदारों को सम्मानित किया जाएगा और खराब ठेकेदारों को सिस्टम से बाहर कर दिया जाएगा। गडकरी ने कहा, "हम आपको बख्शेंगे नहीं...हम आपको ब्लैकलिस्ट कर देंगे। आपको नए टेंडर के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं देंगे।"