हम इंसान हैं, भगवान नहीं: सुसाइड नोट में टारगेट पूरा न होने पर आत्महत्या करने वाला एरिया मैनेजर
झांसी (यूपी) में टारगेट पूरा न होने पर आत्महत्या करने वाले फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर ने 5 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है, "आप लोगों और कंपनी को हर हाल में पूरा चाहिए...टारगेट न होने पर पहले 2-महीनों में बुरा बर्ताव किया गया...हम कलेक्शन के कर्मचारी इंसान हैं...ना कि भगवान जिनके लिए सबकुछ संभव हो।"