हम इसे कब तक बर्दाश्त कर सकते हैं?: दिलजीत के हानिया संग काम करने पर आदित्य नारायण
सिंगर आदित्य नारायण ने दिलजीत दोसांझ के पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस हानिया आमिर संग काम करने पर कहा है, "मुझे नहीं पता कि मैं क्या कह सकता हूं या नहीं लेकिन मैं कट्टर देशभक्त हूं।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की आदत है आतंकवाद को बढ़ावा देना। हम इसे कब तक बर्दाश्त कर सकते हैं? यह अनुचित और गलत है। समय सही नहीं है।"