हम ईरान से बात करना चाहते हैं, लेकिन बात करने के लिए कोई है ही नहीं: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी नेवी, एयरफोर्स व रडार तबाह हो चुके हैं। ट्रंप ने कहा, "उनके नेता खत्म हो चुके हैं, अगली पीढ़ी के नेता खत्म हो चुके हैं...उससे आगे की पीढ़ी के ज़्यादातर नेता भी नहीं बचे हैं।" उन्होंने कहा, "हम उनसे बात करना चाहते हैं...लेकिन बात करने के लिए कोई है ही नहीं।"