हम ईरान को सही समय आने पर जवाब देंगे: ईरान के हमले के बाद इज़रायल
इज़रायल ने ईरान द्वारा उस पर किए जा रहे हमलों को लेकर कहा है कि ईरान के साथ संघर्ष खत्म नहीं हुआ है। इज़रायली मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने कहा, "ईरान के खिलाफ हम एक क्षेत्रीय गठबंधन बनाएंगे और सही समय आने पर ईरान के हमलों का जवाब देंगे।" उन्होंने कहा, "हमें रणनीतिक गठबंधन को मज़बूत करना चाहिए।"