हम उन पकड़े गए रूसी सैनिकों को छोड़ देंगे जिनकी मां उन्हें कीव में लेने आएंगी: यूक्रेन
यूक्रेन ने बुधवार को कहा कि वह उन पकड़े गए रूसी सैनिकों को छोड़ देगा जिनकी मां उन्हें कीव में लेने के लिए आएंगी। बकौल यूक्रेन, "आपको इसके लिए दिए गए नंबरों पर कॉल कर पता करना होगा...कि आपका बेटा जीवित है या मृत?" मंत्रालय ने सैनिकों की मां को कीव पहुंचने के लिए विस्तृत जानकारी भी साझा की है।