हम उन्हें डैड नहीं, 'मिथुन' कहकर बुलाते हैं: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि वह और उनके भाई-बहन पिता को 'डैड' नहीं बल्कि 'मिथुन' कहकर बुलाते हैं। उन्होंने बताया, "हम सभी दोस्त हैं। डैड ने यह शुरू किया था, उन्होंने कहा था कि 'मुझे पापा मत कहो, मुझे केवल मिथुन नाम से बुलाओ'।" बकौल नमोशी, उनके पिता की हेल्थ ठीक है।