हम एक-दूसरे को 'अबे' कहते हैं, गाली-गलौच हमारी बातचीत का हिस्सा है: गोविंदा की पत्नी
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है और बताया कि वे अब भी एक-दूसरे को 'अबे' कहकर बुलाते हैं और गाली-गलौच उनकी बातचीत का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "मैं कभी-कभी उनसे पूछती हूं 'क्या आप मेरे पति हैं? मुझे अभी भी यकीन नहीं होता कि आप मेरे पति हैं'।"