हम और गिरते जा रहे हैं: समांथा के तलाक पर तेलंगाना की मंत्री के बयान पर जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने 'पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के बेटे केटीआर के चलते ऐक्टर नागा चैतन्य व अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु का तलाक हुआ' बयान को लेकर तेलंगाना की मंत्री के सुरेखा की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "आपने निजी ज़िंदगी को राजनीति में घसीटा...हम दिन-ब-दिन और गिरते जा रहे हैं। आप जैसी हस्तियों को निजता का सम्मान करना चाहिए।"