हम कितनी जल्दी सबको जज करते हैं: हार्दिक से अलग होने की अफवाहों के बीच वीडियो में नताशा
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से अलग होने की अफवाहों के बीच उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नया वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, "हम कितनी जल्दी सबको जज करते हैं...अगर हम किसी को उसके किरदार से बाहर निकलकर ऐक्टिंग करते देखते हैं तो हम रुककर ऑब्ज़र्व नहीं करते। हमारे भीतर हमदर्दी नहीं है...हम सीधा जज करते हैं।"