हम काबिल हैं, पीएम हमें UPSC में भी मौका दें: बिहार की नव नियुक्त ट्रांस दारोगा
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 3 ट्रांसजेंडर समेत 1,239 दारोगा को नियुक्ति पत्र बांटा। दारोगा बनीं ट्रांसवुमन मधु कश्यप ने कहा, "हम हर सेक्टर में काम करने के काबिल हैं, अगर नहीं होते तो मैं आज यहां खड़ी नहीं होती...मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह करना चाहती हूं कि हमें यूपीएससी के लिए भी मौका दें।"