हम किसी के खिलाफ नहीं, मानवता के लिए क्वाड ज़रूरी: क्वाड समिट में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड सम्मेलन (अमेरिका) में कहा है, "हम किसी के खिलाफ नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "हमारी बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विश्व तनावों से घिरा हुआ है। ऐसे में साझा डेमोक्रेटिक वैल्यूज़ के आधार पर क्वाड का मिलकर साथ चलना मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा संदेश साफ है क्वाड सहयोग के लिए है।"