हम किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं: केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी
केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी ने किसानों के विभिन्न मांगों के संबंध में दिल्ली कूच करने को लेकर कहा है, "केंद्र सरकार किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है।" चौधरी ने कहा, "उनके लिए केंद्र सरकार के दरवाज़े हमेशा खुले हुए हैं और अगर वे हमें बुलाएंगे तो हम उनके पास जाने के लिए तैयार हैं।"