हम कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' बना रहे हैं: प्रोड्यूसर भूषण कुमार
फिल्म 'भूल भुलैया 2' के निर्माता भूषण कुमार ने कहा है, "हम ज़ाहिर तौर पर कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 3' बना रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, 2024 में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है जो 2025 में रिलीज़ होगी। लोगों को इस फिल्म से बहुत ज़्यादा उम्मीदें होंगी।''