हम किसी के नखरे बर्दाश्त नहीं करेंगे: खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी न खेलने पर जय शाह
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों से अगर रणजी ट्रॉफी खेलने को कहा जाता है तो वे मैच खेलने से इनकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई किसी भी खिलाड़ी के नखरे बर्दाश्त नहीं करेगा। बकौल शाह, वह मुख्य चयनकर्ता को रणजी न खेलने वाले खिलाड़ियों को लेकर फैसला लेने की छूट देंगे।