हम कोई कार नहीं हैं जिसे आप पेट्रोल डालकर शुरू कर दें: क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल पर स्टोक्स
इंग्लिश टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे से संन्यास लेने के फैसले को लेकर कहा, "हम कोई कार नहीं है...जिसे आप पेट्रोल डालकर शुरू कर दें।" 31-वर्षीय स्टोक्स ने कहा, "शेड्यूल व्यस्त है और अधिकतर खिलाड़ियों से कहा जा रहा है कि जब भी वह देश के लिए मैदान में उतरें तो हर बार अपना 100% देने का प्रयास करें।"