हम खुद लेंगे अपना फैसला: ईरान के हमले का जवाब देने को लेकर इज़रायली पीएम नेतन्याहू
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हम ईरान के हमले का जवाब देने का फैसला खुद लेंगे। नेतन्याहू ने कहा है, "इज़रायल अपनी रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा।" गौरतलब है कि ईरान द्वारा किए गए हमले के बाद से इज़रायल के सहयोगी देश उससे संयम बरतने का आग्रह कर रहे हैं।