हम गाज़ा के अस्तित्व को एकदम बदलकर रख देंगे: जंग के बीच इज़रायल के रक्षा मंत्री
हमास द्वारा इज़रायल पर 5,000 रॉकेट दागे जाने के बाद इज़रायली रक्षा मंत्री युआव गैलेंट ने कहा है, "हमास को बहुत जल्दी पता चल जाएगा कि उसने कितनी भारी गलती की है...हम गाज़ा पट्टी के अस्तित्व को एकदम बदलकर रख देंगे।" गैलेंट ने कहा, "जो पहले था, वह आगे नहीं रहेगा। हम अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।"