हम चाहते हैं पाकिस्तान भी भारत में शामिल हो जाए: शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद
शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान 3 अलगाववादी संगठनों के हुर्रियत का साथ छोड़ने पर कहा है, "हम चाहते हैं कि पाकिस्तान भी भारत का हिस्सा बन जाए क्योंकि वो भी हमारे शरीर का हिस्सा है।" उन्होंने कहा, "हम हिंदुस्तान के वफादार हैं और कश्मीर हमारे दिल का टुकड़ा है।"