हम चंद्रगुप्त को पढ़ते थे, आने वाली पीढ़ियां पीएम मोदी का स्वर्ण युग पढ़ेंगी: मांडविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अहमदाबाद (गुजरात) में एक कार्यक्रम के दौरान कहा है, "हम इतिहास के पाठ्यक्रम में चंद्रगुप्त मौर्य के स्वर्ण युग के बारे में पढ़ते थे।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी आने वाली पीढ़ियों को जब भी भारत का राजनीतिक इतिहास पढ़ाया जाएगा तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्ण युग के बारे में पढ़ेंगी।"